पाकिस्तान में हादसा: खाई में गिरी शादी में जा रहे लोगों की वैन, 11 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Accident: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. लोगों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है, वहीं कई लोग घायल बताए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में सोमवार को एक एक वैन गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे.

चालक द्वारा नियंत्रण खोने पर गहरी खाई में गिरी वैन

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले के एक मशहूर पर्यटन स्थल मलम जब्बा में हुआ. रेस्क्यू 112 के अनुसार, हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी मारे गए. मृतकों में दूल्हे की मां भी शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वैन गहरी खाई में गिर गई.

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही बचाव अभियान शुरू कर दिया था. बाद में मेडिकल टीम और सरकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों का इलाज सैदू शरीफ अस्पताल में में चल रहा है. बचाव अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी और कठिन रास्तों के कारण इस क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य करना काफी मुश्किल होता है. स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है.

Latest News

घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखना ठीक नहीं, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Vastu Tips for Home: घर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहे, इसके लिए लोग साफ-सफाई से लेकर घर...

More Articles Like This