Agab Gajab: लंदन की युवती को भाया भारतीय संस्कार, आदिलाबाद के युवक संग लिए सात फेरे; अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Agab Gajab: कहते हैं प्यार न भाषा देखता है और न ही सरहदें. कुछ ऐसा ही देखने को मिला तेलंगाना के आदिलाबाद में, जहां लंदन की रहने वाली एक युवती ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से जुड़े इस जोड़े की शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह अनोखी प्रेम कहानी आदिलाबाद के कृष्णानगर निवासी साई चरण और ब्रिटेन के कार्डिफ शहर की रहने वाली मिया मे की है. दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती से प्यार में बदल गई और फिर शादी तक पहुंच गई.

लंदन में शुरू हुई प्रेम कहानी

आदिलाबाद निवासी भुसेट्टी महेंद्र भारती के बेटे साई चरण करीब दस साल पहले उच्च शिक्षा के लिए लंदन गए थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वहीं अपना कारोबार शुरू कर दिया. इसी दौरान उनकी मुलाकात कार्डिफ की रहने वाली मिया मे से हुई. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती गई और समय के साथ रिश्ता गहरा होता चला गया. लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया.

भारतीय परंपराओं ने जीता दिल

पिछले महीने यह जोड़ा भारत पहुंचा. यहां आने के बाद मिया मे भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और पारिवारिक संस्कृति से बेहद प्रभावित हुईं. उन्होंने हिंदू परंपरा के अनुसार शादी करने की इच्छा जताई. 10 मई को आदिलाबाद के वन क्षेत्र में भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया. वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रस्मों के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई. समारोह में मिया मे पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं. भारतीय वेशभूषा और रीति-रिवाजों को अपनाते हुए उन्होंने सभी का दिल जीत लिया.

मौसी और मौसा ने निभाई वधू पक्ष की जिम्मेदारी

मिया मे के माता-पिता किसी कारणवश भारत नहीं आ सके. ऐसे में साई चरण की मौसी वनजा और मौसा नीतीश ने वधू पक्ष की जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने कन्यादान सहित सभी महत्वपूर्ण रस्में पूरी कीं. इस भावुक पल ने शादी को और भी खास बना दिया. समारोह में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को भारतीय पारिवारिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण बताया.

इलाके में चर्चा का विषय बनी शादी

रिश्तेदारों, दोस्तों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुई इस शादी ने सभी का ध्यान खींच लिया. विदेशी बहू का पूरे परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया. लोगों का कहना है कि यह शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों के खूबसूरत संगम का उदाहरण है. सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

प्यार ने मिटाई सरहदें

यह विवाह एक बार फिर साबित करता है कि सच्चा प्यार देश, भाषा और संस्कृति की सीमाओं से कहीं बड़ा होता है. आदिलाबाद की यह अनोखी शादी अब इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है और लोग नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़े: 5 देशों के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, यूरोप और यूएई के साथ रणनीतिक साझेदारी पर होगा फोकस

Latest News

Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

More Articles Like This