Pakistan IED Blast: पाकिस्तान में IED विस्फोट, पुलिस काफिले को बनाया निशाना, सात लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan IED Explosion: पाकिस्तान से इस वक्ता की बड़ी खबर आई है.  लक्की मरवत जिले में मंगलवार को भीषण बम धमाका हुआ. जानकारी के अनुसार, सराय नौरंग बाजार इलाके में हुए इस IED विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी शामिल हैं. जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों की मानें तो मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

हमलावर ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया विस्फोट

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धमाका उस समय हुआ, जब पुलिस का एक काफिला इलाके से गुजर रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर विस्फोट किया. आशंका जताई जा रही है कि यह आत्मघाती हमला हो सकता है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है.

धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी

धमाका बेहद तेज था, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. विस्फोट के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद कई दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

मालूम हो कि 2022 के अंत में पाकिस्तानी तालिबान और सरकार के बीच संघर्ष-विराम टूटने के बाद से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेजी आई है. खासकर अफगान सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षाबलों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर लगातार हमले किए जा रहे हैं. हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान क्षेत्रों में कई बड़े आतंकी हमले सामने आए हैं, जिससे पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.

सीमा पार आतंकी गतिविधियों और बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी और सुरक्षा अभियान तेज कर दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने का प्रयास जारी है.

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This