रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 800 ड्रोन ने मचाई तबाही, छह लोगों की मौत, बच्चों समेत कई घायल

Must Read

Ukraine Russia War: रूस ने बुधवार को यूक्रेन पर अब तक अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. करीब 20 क्षेत्रों पर 800 से अधिक ड्रोन दाग दिए. राजधानी कीव, पश्चिमी शहर लीव और काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा समेत कई इलाकों में घंटों तक धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं. इन हमलों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं. कई इमारतों और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है.

यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली कमजोर करना मकसद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इसे चार साल से जारी युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि रूस का मकसद यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली पर दबाव बनाना और उसे कमजोर करना है. जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि ड्रोन हमलों के बाद रूस क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल हमले भी कर सकता है. हमलों का असर पड़ोसी देशों में भी दिखाई दिया.

मॉस्को की कार्रवाई की निंदा

सीमा के पास ड्रोन गतिविधियों के बाद हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने रूसी राजदूत को तलब करने की घोषणा करते हुए मॉस्को की कार्रवाई की निंदा की. कीव में कई ड्रोन मार गिराए गए, लेकिन उनका मलबा खुले इलाकों में गिरा. पश्चिमी रिवने क्षेत्र में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. लगातार बढ़ते हमलों के बीच जेलेंस्की ने कहा कि अगर दुनिया रूस की कार्रवाई पर चुप रही तो मॉस्को और अधिक आक्रामक हो सकता है.

रूस के ऊर्जा और सैन्य ढांचे को बनाया निशाना 

हाल के महीनों में यूक्रेन ने भी लंबी दूरी के ड्रोन हमलों के जरिए रूस के ऊर्जा और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया है, जिससे युद्ध और अधिक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिए हैं कि युद्ध खत्म होने के करीब हो सकता है, हालांकि दोनों नेताओं ने इसके पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई.

इसे भी पढ़ें. बलूचिस्तान में मुठभेड़ः पाकिस्तानी सेना ने 7 लड़ाकों को किया ढेर, मेजर सहित 5 सैनिकों की भी मौत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This