दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसलाः सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Work From Home: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हाई लेवल बैठक बुलाई. प्रधानमंत्री की अपील को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में फैसला लिया है कि दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉर्म होम रहेगा. प्राइवेट कंपनियों को भी हफ्ते में दो दिन वर्क फॉर्म होम के लिए कहा जाएगा.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह मानते हुए अपने काफिले में 60 प्रतिशत की कटौती की है. सीएम के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां हैं, जिनमें से दो ईवी हैं.

मंत्रियों के वाहनों में कटौती 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी मंत्रियों के वाहनों में कटौती की गई है. जहां पर संभव होगा, हम लोग सार्वजनिक वाहन का भी उपयोग करेंगे. जिनका 200 लीटर पेट्रोल की लिमिट थी, उनके लिए 160 लीटर होगी. जिन्हें ढाई सौ लीटर पेट्रोल मिलता था, उन्हें अब 200 लीटर दिया जाएगा.

दफ्तरों का समय बदला

हर सोमवार को अधिकारी और कर्मचारी जितना संभव होगा, मेट्रो का उपयोग करेंगे. कार्यालय का समय बदल गया है. दिल्ली सरकार के कार्यालय का समय अब 10:30 से शाम सात बजे तक रहेगा. दिल्ली नगर निगम के सभी कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम साढ़े 5:00 बजे तक काम करेंगे.

ऑनलाइन होंगी 50 प्रतिशत बैठकें

दिल्ली सरकार अपनी फिजिकल बैठकों में कटौती करेगी और 50% बैठकें ऑनलाइन करेंगी. सरकार के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी अगले एक साल तक विदेश टूर नहीं करेंगे. दिल्ली की जनता से अपील की कि सभी लोग सप्ताह में एक दिन बगैर अपने वाहन के चलें. दिल्ली सरकार अगले छह माह तक कोई भी वाहन नहीं खरीदेगी. दिल्ली सरकार की 29 कॉलोनी के लिए 58 बसों का एक रूट बनाया गया है, जो बसें उनके कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक के लिए चलेंगी.

Latest News

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कृषि यूनियन नेताओं से की बातचीत, कहा युद्ध खत्म करने का रास्ता खोजना मेरा कर्तव्य  

Southern Lebanon: लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने स्थानीय कृषि यूनियन नेताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा...

More Articles Like This