चीन में अमेरिकी राष्ट्रपति की बेइज्जती: देश की सत्तारूढ़ पार्टी के अखबार से गायब रहे ट्रंप, विकास मॉडल पर छाए रहे जिनपिंग!

Must Read

Beijing: चीन दौरे से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया था कि वह हांगकांग के प्रकाशक जिमी लाई का मुद्दा भी शी जिनपिंग के सामने उठाएंगे. जिमी लाई को 20 साल की सजा हुई है और इस मामले को लेकर पश्चिमी देशों और मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है. वहीं चीन ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है. दिलचस्प बात यह भी रही कि ट्रंप के बीजिंग पहुंचने के बावजूद चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के अखबार पीपुल्स डेली ने पहले पन्ने पर उनकी यात्रा को जगह नहीं दी.

हाई-प्रोफाइल मुलाकात को प्रमुखता

अखबार में फोकस चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आर्थिक नीतियों और चीन के विकास मॉडल पर रहा. हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले एडिशन में इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात को प्रमुखता दी जाएगी. ट्रंप के दौरे का आज पहला आधिकारिक दिन बेहद अहम रहा. सुबह ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जिनपिंग ने ट्रंप का औपचारिक स्वागत किया. रेड कार्पेट पर दोनों नेता साथ खड़े नजर आए, जहां सैन्य बैंड ने पहले अमेरिका और फिर चीन का राष्ट्रगान बजाया.

हाथों में झंडे और फूल लेकर स्वागत

इस दौरान दर्जनों बच्चे हाथों में झंडे और फूल लेकर स्वागत करते दिखे, जिससे पूरे समारोह का माहौल खास बन गया. स्वागत के बाद दोनों नेता रेड कार्पेट वाली सीढ़ियां चढ़ते हुए ग्रेट हॉल के अंदर पहुंचे, जहां द्विपक्षीय बातचीत का दौर शुरू हुआ. बैठक में ट्रंप के साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही, जिसमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीयर और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसलाः सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This