कनाडा तक पहुंचा हंता वायरस, क्रूज से लौटने के बाद पॉजिटिव हुआ एक यात्री

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hanta Virus: हंता वायरस का प्रकोप अब दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है. अब ये वायरस कनाडा तक पहुंच गया है. दरअसल, कनाडा में एक क्रूज यात्री में हंता वायरस के लक्षण होने की पुष्टि की गई है. फिलहाल यात्री को ब्रिटिश कोलंबिया में आइसोलेशन में रखा गया है. इस बात की पुष्टि कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी (पीएचएसी) ने लैब टेस्ट के बाद की है.

पॉजिटिव हुआ एक यात्री Hanta Virus

कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि ब्रिटिश कोलंबिया से सैंपल एजेंसी की विनिपेग स्थित सूक्ष्मजीव विज्ञान प्रयोगशाला में टेस्ट के लिए भेजे गए थे. जिसके अनुसार, एक व्यक्ति हंता वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया. हालांकि, उस व्यक्ति के साथी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

ये भी पढ़ें- Unique Case: महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान, मेडिकल साइंस में बेहद दुर्लभ केस!

अधिक जोखिम वाले लोग आइसोलेशन में हैं

पीएचएसी ने बताया कि अधिक जोखिम वाले लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है और उन सभी लोगों पर स्थानीय जन स्वास्थ्य अधिकारी अपनी नजर रखें हुए हैं. एजेंसी की तरफ से ये भी कहा गया कि फिलहाल कनाडा की आम जनता के लिए कुल जोखिम कम है.

इस वायरस से हो चुकी है 3 लोगों की मौत

बता दें कि हंता वायरस पोलर एक्सपीडिशन क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैला था. इस वायरस ने अब तक 3 लोगों की जान ले ली है. वायरस के लक्षण आम तौर पर एक से 8 हफ्ते का होता है. प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारी बोनी हेनरी ने जानकारी दी कि मरीज में शुरुआती 2 दिनों में बुखार और सिरदर्द जैसे सामान्य लक्षण दिखे. जिसके बाद उस अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल मरीज का आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा.

ये भी पढ़ें- वैश्विक स्तर पर समुद्री सफर से बढी चिंता: कनाडा तक पहुंचा हंता वायरस, क्रूज से लौटे यात्री में मिले लक्षण

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This