CM शुभेंदु अधिकारी ने किया बड़ा वादा, चुनावी हिंसा में मारे गए BJP वर्कर्स के परिजनों को मिलेगी नौकरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में आगामी 21 मई को फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा वोटिंग होनी है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन CM शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ा रोड-शो किया. उन्होंने दक्षिण 24 परगना जिले में हुए इस हाई-वोल्टेज रोड शो के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी TMC पर जमकर निशाना साधा और विधानसभा चुनाव 2021 के बाद हुई हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों के लिए बड़ा वादा किया.

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया रोड-शो

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने रोड-शो के दौरान घोषणा किया कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई सियासी हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को पश्चिम बंगाल सरकार मदद देगी. उन्होंने वादा करते हुए कहा कि ऐसे हर परिवार के एक सदस्य को जॉब दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने फाल्टा विधानसभा सीट के लिए अगले पश्चिम बंगाल बजट में स्पेशल पैकेज देने का भी ऐलान किया.

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरु हुआ रोड-शो

शुभेंदु अधिकारी ने अपने रोड-शो की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की थी. उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच खुली गाड़ी में सवार होकर बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा के सपोर्ट में रोड-शो किया. बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक इस दौरान मौजूद रहे.

शुभेंदु अधिकारी ने 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा का किया जिक्र

शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में TMC पर सियासी हिंसा और विपक्षी वर्कर्स को डराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2021 के बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी फैमिली को हिंसा झेलनी पड़ी थी. उनकी पार्टी बीजेपी ऐसे पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.

वोटिंग से पहले ही पीछे हटे TMC कैंडिडेट

मालूम हो कि आगामी 21 मई को फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा वोटिंग होनी है, जिसे लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी इस विधानसभा सीट को प्रतिष्ठा की बात मानकर पूरी ताकत के साथ प्रचार कर रही है, वहीं TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोटिंग से पहले चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. शुभेंदु अधिकारी का यह रोड-शो और उनकी घोषणा इस सियासी मुकाबले को काफी रोचक बना रही है. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही यह पता चलेगा कि इस चुनाव में किसको सफलता मिली है, लेकिन बीजेपी इस सीट को अपने नाम करने में पूरी तरह से लगी हुई है.

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This