Tehri: खेत में कराई गई हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे छह यात्री

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Helicopter Emergency Landing: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया गया है कि तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में इसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं.

बदरीनाथ धाम से देहरादून की तरफ जा रहा था हेलिकॉप्टर

बताया गया है कि यह हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून की तरफ जा रहा था. उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा एवं राहत कार्य शुरू किया गया. क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई.

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा होते बचा

प्रारंभिक जांच में सभी यात्री सुरक्षित

प्रारंभिक जांच में सभी यात्री सुरक्षित पाए गए हैं. संबंधित तकनीकी एवं एविएशन एजेंसियों द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घटना से संबंधित अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें.

नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीओ डॉ आशीष चौहान ने बताया

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीओ डॉ आशीष चौहान ने बताया कि एमरजेंसी लैडिंग की जांच की जा रही है. हालांकि, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

Latest News

हिमाचल में आसमानी कहरः अब तक 224 मौतें, 149 सड़कें बंद, राज्य को 1121 करोड़ का नुकसान

Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश लगातार आसमानी कहर जारी है. भारी बारिश के चलते प्रदेश में सड़क, बिजली और...

More Articles Like This