Pakistan Terrorist Clash: पाकिस्तान में दो गुटों में झड़प, मारे गए 14 आतंकवादी, ऑपरेशन चला रही सेना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Terrorist Clash: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. यहां उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो सशस्त्र गुटों के बीच हुई झड़प में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए. इनमें कई लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस ने बताया कि यह झड़प बुधवार को मध्य कुर्रम जिले के मनातो कामरान इलाके में हुई है. यह अफगानिस्तान सीमा के नजदीक है.

इस झड़प में आतंकी कमांडर काजिम और मुमताज इम्ती के गुटों के शामिल थे. अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में मुमताज इम्ती भी मारा गया. झड़प के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को उसी इलाके में दफना दिया. मध्य कुर्रम में कई आतंकवादी गुटों की मौजूदगी की खबरों के चलते कई बार अभियान चलाए गए हैं.

इस इलाके में चलाया गया ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल कुर्रम में कई उग्रवादी गुटों की मौजूदगी की खबरों मिली है. इन्हें देखते हुए कई ऑपरेशन चलाए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि इन ऑपरेशनों के दौरान सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के ट्रेनिंग सेंटर और ठिकानों को तबाह कर दिया. पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सेंट्रल कुर्रम के मनातो कामरान किल्ले इलाके में कई हथियारबंद गुट सक्रिय हैं.

पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अक्सर जमीन, जातीय विवाद और पुरानी रंजिशों को लेकर हिंसक झड़पें होती रहती हैं. कमजोर प्रशासनिक पकड़ और हथियारों की आसान उपलब्धता की वजह से ऐसे संघर्ष कई बार देखने को मिले.

TTP से जुड़ा है काजिम

कमांडर काजिम तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़ा एक वांछित आतंकी माना जाता है. वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले का रहने वाला बताया जाता है. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हुए कई हमलों में उसका नाम सामने आ चुका है. अक्टूबर 2025 में प्रांतीय सरकार ने उस पर 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया था. वसूली और स्थानीय इलाके में प्रभुत्व स्थापित करने को लेकर दोनों गुटों के बीच मुख्य विवाद था.

Latest News

पहली बार भारत आ रहे जापानी फाइटर जेट, पाक सीमा पर दिखाएंगे करतब, अमेरिका देगा ‘पेट्रोल पंप’

Japan F 2A Fighter Jets India: भारत और जापान के बीच सैन्‍य संबंध इस समय नई ऊंचाइयों को छू...

More Articles Like This