भारत के चार दिवसीय दौरे पर मार्को रुबियो, शेड्यूल जारी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Marco Rubio India Visit: अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो भारत के चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. यह मार्को रुबियो का पहला भारत दौरा है.हालांकि इससे पहले वो स्वीडन गए और वहां से अब भारत आ रहे हैं. इसकी जानकारी अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर द्वारा दी गई है.

सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “अभी अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का फोन आया, वे अभी भारत के लिए निकल रहे हैं, जिसके लिए उत्साहित हूं.”

क्या है रुबियो के दौरे का शेड्यूल 

विदेश मंत्रालय ने रुबियो के चार दिवसीय भारत दौरे का शेड्यूल जारी किया है. जिसके अनुसार, मार्को रुबियो शनिवार 23 मई को सुबह 7 बजे कोलकाता पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजकर 15 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां दो बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो, रविवार 24 मई को सुबह 11.30 बजे वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे.

बता दें कि रुबियो 6 बजकर 20 मिनट पर अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे. वहीं, 25 मई को सुबह 9 बजे आगरा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर दोपहर 1 बजे जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. अपने दौरे के आखिरी दिन मंगलवार की सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर अमेरिकी विदेश सचिव राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां सुबह साढ़े आठ बजे फैमिली फोटो में शामिल होंगे.

इसके बाद फिर सुबह 9 बजे हैदराबाद हाउस में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होंगे, फिर 9 बजकर 50 मिनट पर प्रेस स्टेटमेंट जारी किया जाएगा. इसके बाद 11 बजे अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे.

मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए एकजुट

दरअसल, अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की आगामी भारत यात्रा क्वाड पार्टनरशिप के महत्व को रेखांकित करती है. उन्होंने लिखा कि “मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए एकजुट. क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति शृंखलाओं के विविधीकरण तक मार्को रुबियो की भारत यात्रा क्वाड साझेदारी के महत्व को दर्शाती है.”

इन देशों की भी यात्रा कर सकते है रुबियो

विदेश मंत्रालय के अनुसार, क्वाड में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल हैं, जिसका उद्देश्य वैश्विक भलाई के लिए सहयोग करना और एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी, समृद्ध तथा लचीला इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना है.

भारत 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा. विदेश मंत्री के निमंत्रण पर मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वांग और जापान के विदेश मंत्री तोसीमित्सु मोतेगी बैठक में शामिल होने के लिए भारत आएंगे. वहीं भारत यात्रा से पहले रुबियो ने कहा कि अमेरिका नई दिल्ली के साथ ऊर्जा संबंधों का विस्तार करना चाहता है और क्वाड के जरिए समन्वय को और मजबूत करना चाहता है. उन्होंने भारत को “महान सहयोगी” और “महान साझेदार” बताया.

सके अलावा, मियामी में पत्रकारों से बातचीत में रुबियो ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति संकट के बीच अमेरिका भारत को अधिक ऊर्जा निर्यात करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि “हम भारत को जितनी ऊर्जा चाहिए, उतनी बेचने के इच्छुक हैं. अमेरिका इस समय ऐतिहासिक स्तर पर ऊर्जा उत्पादन और निर्यात कर रहा है और हम इसे और बढ़ाना चाहते हैं.”

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This