PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला, अजय राय समेत 30 समर्थकों के खिलाफ महोबा में FIR दर्ज

Must Read

Lucknow: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में अजय राय, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजराज सिंह समेत 30 समर्थकों के खिलाफ महोबा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है. भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य और अधिवक्ता नीरज रावत ने तहरीर दी थी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

रास्ता जाम करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक अजय राय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित कर रास्ता जाम करने का आरोप है. अजय राय शुक्रवार को महोबा दौरे पर गए थे. पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) (अवरोध पैदा करना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 196(1) (धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) 189 (2) (गैर कानूनी सभा) और 132 (लोकसेवक को उसके कर्तव्य में बाधा डालना) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है.

30 समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे अजय राय 

दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि शुक्रवार को अहिरवार ने अपने समर्थकों के साथ समद नगर में बिना प्रशासनिक अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया और अजय राय को आमंत्रित किया. अजय राय 15-16 वाहनों के काफिले और 25 से 30 समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे. वाहनों को अस्त-व्यस्त तरीके से खड़ा करने से आम रास्ता अवरुद्ध हो गया. शिकायत में कहा गया है कि आवागमन सुचारू रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना कार्य छोड़कर मौके पर पहुंचना पड़ा, जिससे सरकारी दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हुई.

वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित

रावत ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की और अपशब्द कहे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें. ‘कर्मयोगी प्लेटफार्म का लाभ उठाएं’, युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर बोले PM मोदी

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This