केरलः ईडी टीम पर हमला, पूर्व CM के समर्थकों ने अफसरों को घेरा, गाड़ियों में तोड़फोड़, पथराव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Team Attacked In Kerala: केरल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तिरुवनंतपुरम में पूर्व सीएम और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के आवास के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों की गाड़ी पर हमला बोल दिया. ये कार्यकर्ता केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) मामले में केरल के 10 ठिकानों पर एजेंसी द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था. तिरुवनंतपुरम में भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

छापेमारी कर निकलने के बाद ईडी टीम पर हमला

बताया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के दौरान बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित किराए के आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के आवास पर छापा पूरा कर लिया था और जब वे वहां से निकल रहे थे, तभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके वाहनों को रोक दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आरोप है कि काफिला निकलने से पहले सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने ईडी के तीन वाहनों को नुकसान पहुंचाया और उन पर पत्थर फेंके. इस बीच जैसे-तैसे ईडी के अधिकारी केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता पिनाराई विजयन के आवास से रवाना हुए.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार की सुबह ईडी की तलाशी शुरू होने के बाद से ही पिनराई विजयन और उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. तलाशी अभियान के बीच बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आवास के बाहर एकत्र हो गए और केंद्र की भाजपा नीत सरकार तथा ईडी के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट के जरिए परिसर में घुसने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

कई जगहों पर ईडी ने ली तलाशी

केरल में जांच के तहत ईडी ने कई जगहों पर तलाशी ली है, जिनमें पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीणा विजयन और राज्य के पूर्व मंत्री व दामाद पीए मोहम्मद रियास के घर शामिल हैं. इन तलाशी अभियानों ने तुरंत ही एक राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे. सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी ने इन छापों की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों के ज़रिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है. एक बयान में, पार्टी ने कहा कि इन छापों का मकसद विजयन और सीपीआई (एम) को डराना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This