लखनऊ में सनसनीखेज घटनाः दिनदहाड़े गोली मारकर रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या, तीसरी आंख की नजर में आई वारदात

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: लखनऊ में बुधवार की दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई. बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर रियल एस्टेट कारोबारी को मौत की नींद सुला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बदमाश फरार हो गए. ये पूरी घटना तीसरी आंख में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

लोगों के दिल में खौफ पैदा करने वाली यह वारदात पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई. बताया गया है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रियल एस्टेट कारोबारी जौनपुर निवासी संदीप कुमार (40 वर्ष)  ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी. गंभीर अवस्था में संदीप को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई.

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि संदीप कुमार मौजूदा समय में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराए के मकान में रहकर रियल एस्टेट का काम करते थे. उनका कल्ली पश्चिम इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर है. रोज की तरह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर के लिए निकले. आधे घंटे के बाद वह लोग दफ्तर पहुंचे. संदीप कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए दफ्तर की तरफ जा रहे थे.

बदमाश ने मारी तीन गोली, बाइक सवार साथी संग हुआ फरार

इसी दौरान सफेद गमछा लपेटे एक युवक वहां पहुंचा और उसने एक के बाद एक संदीप को तीन गोलियां मार दी. एक गोली सीने, एक पेट और एक सिर पर लगी. इस बीच हमलावर बाइक सवार एक साथी के साथ रायबरेली सड़क की तरफ फरार हो गया.

घायल संदीप ने अस्पताल में तोड़ा दम

खून से लथपथ संदीप वहीं गिर पड़े. गोली चलने की आवाज सुनकर संदीप का कर्मचारी विपिन कार से उतर कर उनके पास पहुंचे और मदद के लिए शोर मचाया. शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. तत्काल घायल संदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है. इस वारदात को 50 सेकंड के अंदर अंजाम दिया गया. फुटेज से ऐसा लग रहा है कि हमलावर पहले से संदीप के इंतजार में खड़े थे. उनके पहुंचते ही एक हमलावरों ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसा दी और हेलमेट पहने बाइक सवार दूसरे साथी के साथ फरार हो गया. डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं. जमीन की रंजिश, रुपये का विवाद और पुरानी रंजिश के पहलू पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This