अमेरिका के पेपर मिल में फटा केमिकल से भरा टैंक, 11 की मौत, 8 घायल, धमाके से मची अफरा- तफरी

Must Read

Washington: अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है. लॉन्गव्यू शहर में स्थित एक पेपर मिल में कागज बनाने वाले केमिकल से भरा एक विशालकाय टैंक अचानक ब्लास्ट होकर ढह गया. इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

सबसे घातक औद्योगिक हादसों में से एक

यह हाल के दशकों में अमेरिका के सबसे घातक औद्योगिक हादसों में से एक माना जा रहा है. यह दुर्घटना मंगलवार सुबह लॉन्गव्यू शहर स्थित ‘निप्पॉन डायनावेव पैकेजिंग कंपनी’ में हुई, जब कागज बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन से भरा लगभग 19 लाख लीटर क्षमता वाला टैंक अचानक ढह गया. दमकल अधिकारियों के अनुसार बचाव कार्य बेहद सावधानी से किया जा रहा है, क्योंकि आस-पास अब भी खतरनाक रसायन मौजूद हैं और टैंक के दोबारा ढहने का खतरा बना हुआ है.

हादसे में एक दमकलकर्मी सहित आठ घायल

शवों को बाहर निकालने के बाद उन्हें रासायनिक प्रभाव से मुक्त किया जा रहा है. हादसे में एक दमकलकर्मी सहित आठ लोग घायल हुए हैं. कुछ झुलस गए हैं और कुछ में सांस लेने में दिक्कत संबंधी शिकायतें हैं. वहीं जापानी मूल की कंपनी निप्पॉन पेपर ग्रुप ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. अधिकारियों ने कहा कि रासायनिक रिसाव से आस-पास की हवा और पेयजल पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ा है. हालांकि कुछ प्रदूषण नदी तक पहुंचा है.

पेपर मिल में करीब 1,000 कर्मचारी

अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के अनुसार इसका फिलहाल कोई बड़ा प्रभाव नहीं देखा गया है. वाशिंगटन राज्य के पारिस्थितिकी विभाग के अनुसार, इस लिक्विड पैकेजिंग प्लांट और पेपर मिल में करीब 1,000 कर्मचारी काम करते हैं. यहाँ मुख्य रूप से टिशू, प्रिंटिंग पेपर, कार्टन और कप-प्लेट बनाने वाले कबाड़ का उत्पादन होता है.

इसे भी पढ़ें. महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 16 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, राज्य में मचा हड़कंप

Latest News

‘जुगनू तभी चमकता है, जब तक कि चंद्रमा का उदय नहीं होता’, PM MODI ने साझा किया सुभाषित

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहंकार के बजाय विनम्रता और निरंतर सीखने का संदेश देते हुए...

More Articles Like This