‘ईरान से अभी तक नहीं हुआ है अंतिम समझौता’, ट्रंप ने ईरानी मीडिया की खबरों को बताया मनगढ़ंत और झूठा

Must Read

US-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही आसान करने पर आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, इस समझौते को अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी नहीं मिली है. वहीं, ईरानी सरकारी मीडिया का कहना है कि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है. व्हाइट हाउस ने ईरानी मीडिया द्वारा प्रसारित कथित समझौते के दस्तावेजों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठा करार दिया है.

वाशिंगटन किसी समझौते से संतुष्ट नहीं

ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक वाशिंगटन किसी समझौते से संतुष्ट नहीं है. इसी बीच अमेरिका ने ईरानी मीडिया के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि बुशेहर प्रांत के ऊपर अमेरिकी विमान मार गिराया गया. एक अमेरिकी अधिकारी ने साफ कहा कि उस इलाके में अमेरिका का कोई विमान नष्ट नहीं हुआ है.

कोई विमान मार नहीं गिराया

ईरान के सरकारी टीवी के दावों के बावजूद अमेरिका ने साफ किया है कि बुशेहर प्रांत के पास उसका कोई विमान मार नहीं गिराया गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने X पर पोस्ट कर ईरानी मीडिया के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि ईरान में अमेरिकी विमान मार गिराया गया है. CENTCOM ने साफ कहा कि ऐसी खबरें गलत हैं.

बुशेहर प्रांत के जाम इलाके में कार्रवाई

ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया कि शुक्रवार (29 मई) सुबह बुशेहर प्रांत के जाम इलाके में कार्रवाई की गई. यहां एक दुश्मन विमान को रोककर मार गिराया गया. रिपोर्ट में जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी का जिंक्र किया गया है. उनके हवाले से कहा गया कि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक तबाह कर दिया. खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ा हुआ है.

इसे भी पढ़ें. यूक्रेन पर हमले के दौरान रोमानिया में गिरा रूसी ड्रोन, बिल्डिंग में धमाका, दो लोग घायल, मची अफरा-तफरी

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This