CNG Price Hike: सुबह-सुबह महंगाई का तगड़ा झटका, फिर से बढ़ी सीएनजी की कीमत, जानें रेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CNG Price Hike: आम जनता को आज फिर सुबह-सुबह महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. मुंबई में फिर से सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. अब मुंबई में सीएनजी की कीमत 84 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

वाहनों पर पड़ सकता है असर CNG Price Hike

सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर निजी वाहन चालकों, ऑटो, टैक्सी, व्यावसायिक वाहनों पर पड़ सकता है. कीमत बढ़ने के बाद कंपनी ने सूचना जारी की है, जिसमें डीलरों को संशोधित दरों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते बढ़ रही कीमत CNG Price Hike

महानगर गैस लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण गैस बाजार में सप्लाई प्रभावित हुई है. ऐसे में आयात खर्च की भरपाई के लिए बार-बार कीमतें बढ़ाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानें रेट

मई में इतनी बार बढ़ाई गई है कीमत

बता दें कि मई महीने में सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. 14 मई को मुंबई महानगर क्षेत्र में गैस वितरण कंपनियों ने CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी. फिर आज भी कीमतें बढ़ाई गई हैं. वहीं, राजधानी दिल्ली में मई में अब तक सीएनजी की कीमतें चार बार बढ़ाई जा चुकी हैं.

  • 15 मई- 2 रुपये प्रति किलो
  • 17 मई-1 रुपये प्रति किलो
  • 23 मई- 1 रुपये प्रति किलो
  • 26 मई- रुपये प्रति किलो

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This