आज से भारत के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, पीएम मोदी के साथ कई मुद्दो पर करेंगे चर्चा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Myanmar India Relations: म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं. उनकी यह यात्रा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है, जो बिहार के बोधगया से शुरु होगी. इस दौरान वो पीएम मोदी के साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत करेंगे. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से दी गई है.

बता दें कि राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है. इस दौरान यू मिन आंग ह्लाइंग भारत में एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे. इस यात्रा के दौरान उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बिजनेस जगत के नेता शामिल होंगे. इसके बाद 2 जून को, वे बिजनेस और उद्योग से जुड़ी बातचीत और साइट विजिट के लिए मुंबई भी जाएंगे.

दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध और भी होंगे मजबूत 

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, म्यांमार भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले), ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर” नीतियों के संगम पर स्थित है. वहीं, राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की भारत की आधिकारिक यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों के और मजबूत और गहरे होने की उम्मीद है. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम ने भी अपनी भारत यात्रा बोधगया से शुरू की थी, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था. उन्होंने महाबोधि मंदिर में प्रार्थना की थी.

वहीं, इससे पहले अप्रैल के महीने में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राष्ट्रपति के रूप में यू मिन आंग ह्लाइंग के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए म्यांमार गए थे. कीर्ति वर्धन सिंह ने 10 अप्रैल को मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की थी. उन्होंने पीएम मोदी की ओर से बधाई पत्र भी सौंपा था. मुलाकात के बाद कीर्ति वर्धन सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था कि आज म्यांमार के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने पर यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की, और उन्हें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई पत्र सौंपा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This