पिछले साल हुई थी शादी, 2 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया, गाजीपुर के कटरा गैंग ने उजाड़ा विनीत राय का परिवार

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur Vineet Rai Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक बेहद ही दर्दनाक घटना घटी है, जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा फट गया है. बीते दिन 30 मई को गाजीपुर में करोड़पति होटल के मालिक आलोक राय के 29 वर्षिय बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है. 30 मई की रात 4 बदमाशों ने होटल के गेट पर विनीत को 4 गोलियां मारीं.

इलाज के दौरान हो गई मौत

दरअसल, विनीत राय रात में होटल से घर के लिए निकल रहे थे. वो अपनी गाड़ी की तरफ जैसे ही बढ़े, तभी बदमाशों ने उनपर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी. विनीत के हाथ और कमर में एक-एक गोली लगी. वहीं, सीने में 2 गोलियां लगीं. बदमाशों ने होटल के गार्ड को भी मारने की कोशिश की. हालांकि, गार्ड ने भागकर अपनी जान बचाई. जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. गार्ट ने इसकी सूचना होटल मालिक को फोन कर दी. आनन-फानन में विनीत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

एक साल पहले हुई थी शादी Ghazipur Vineet Rai Murder Case

बता दें कि ये मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदु होटल का है. पिछले साल 18 मई को विनीत की धूमधाम से शादी हुई थी. उनकी 2 महीने की एक बेटी भी है. विनीत के पिता ने हत्या का आरोप शंकर पांडेय नाम के अपराधी पर लगाया है. उन्होंने कहा- रंगदारी नहीं देने पर उसने हत्या कर दी. हर साल एक करोड़ रुपए टैक्स देता हूं फिर भी मेरा परिवार सुरक्षित नहीं है.

2024 में इस गैंग ने पैसे मांगे थे

मृतक विनीत राय के पिता ने कहा, “कुख्यात अपराधी शंकर पांडे ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या की। 2024 में इस गैंग ने मुझसे पैसे मांगे थे. जब मैंने नहीं दिए तो होटल पर हमला किया गया. आरोपियों ने होटल के शीशे और अन्य सामान तोड़ दिए थे. मैंने डीजीपी, मुख्यमंत्री, एडीजी और एसपी समेत कई अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. मैं सीएम योगी से मांग करता हूं कि इस गिरोह का सफाया किया जाए.”

ये भी पढ़ें- सूर्या हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी असद का किया एनकाउंटर

Latest News

‘लेबनान में ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा एक बड़ी रणनीतिक सफलता’, इजरायली मंत्री ने हिज्बुल्लाह को भी दी सीधी चेतावनी

Israel Lebanon War: इजरायली सेना ने 44 साल बाद एक बार फिर दक्षिणी लेबनान के चर्चित ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This