300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, एक्सप्रेस-वे बंद, देश के कई हिस्सों में बिजली गुल… जापान में ‘जांगमी’ तूफान ने मचाई भीषण तबाही

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Typhoon Jangmi in Japan: जापान के दक्षिणी इलाकों में तूफान जांगमी ने भारी तबाही मचाई है. तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते 10 लोग घायल हुए है, जबकि 47 हजार से ज्यादा घरों में बिजली ठप है. इतना ही नही, तूफान जांगमी के वजह से देश में 300 से ज्यादा फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी है.

जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक. ये तूफान सुबह याकूशिमा द्वीप से करीब 140 किलोमीटर दूर था. लेकिन अब ये 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा था. ऐसे में तेज हवाओं की रफ्तार 25 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गई है.

ऐसे में मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने बताया कि, कागोशिमा और ओकिनावा में 6 घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. कई जगहों पर पानी भर गया, पेड़ उखड़ गए और तेज हवाओं से आसपास की चीजें उड़ गईं. वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं.

फ्लाइट्स कैंसिल, एक्सप्रेस-वे बंद, रोकी गई शिप

बता दें कि तूफान के कारण क्यूशू से जुड़ी 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं. दो एक्सप्रेसवे के 15 हिस्से बंद कर दिए गए, जबकि कई रेल सेवाएं निलंबित हैं. समुद्री मार्गों पर भी 64 नौवहन सेवाएं रोकी गई हैं. इसके अलावा, कागोशिमा और ओकिनावा में कुल 47,930 घरों की बिजली चली गई. फिलहाल स्थानीय कंपनियां सुधार कार्य में जुटी हुई हैं.

आगे बढ़ रहे तूफान को लेकर चेतावनी जारी

इस दौरान मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी है कि तूफान 2 जून को दक्षिणी क्यूशू के करीब पहुंचेगा और 3 जून को होंशू के दक्षिणी तट, शिकोकू और कांतो क्षेत्र की ओर बढ़ेगा. ऐसे में टोक्यो और किंकी में 350 मिमी तक भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, कागोशिमा के अमागी में पिछले 24 घंटे में 209.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

हालांकि, सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं. वहीं, मुख्य कैबिनेट सचिव ने लोगों से अपील की है कि स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं. इस दौरान भारतीय यात्रियों को सलाह दी गई है कि जापान जाने से पहले अपनी फ्लाइट स्थिति चेक करें और मौसम अपडेट फॉलो करें. तूफान के कारण टोक्यो में बुधवार से परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This