Annamalai Resigns BJP: नितिन नवीन को अन्नामलाई ने सौंपा इस्तीफा, जल्द नई पार्टी का कर सकते हैं ऐलान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Annamalai Resigns BJP: सियासी गलियारों में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है. के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर लिया है. अन्नामलाई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

सूत्रों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने दावा किया कि तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आज (मंगलवार) को नई दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से मुलाकात की और उन्हें पांच पन्नों का इस्तीफा सौंपा.

खबरों के अनुसार, पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसे उनके सहयोगी ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘तमिल-प्रथम’ सोच वाली पार्टी बता रहे हैं.

सूत्रों की माने तो, इस प्रस्तावित संगठन को छह से आठ महीनों के अंदर लॉन्च किया जा सकता है और यह तमिलनाडु में बीजेपी और यह पार्टी द्रविड़ पार्टियों, दोनों के विकल्प के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश करेगी.

अन्नामलाई के करीबी लोगों ने बताया कि वह एक ऐसा राजनीतिक मंच बनाना चाहते हैं, जो तमिल पहचान को राष्ट्रीय सोच के साथ जोड़े और साथ ही विरोधी पार्टियों का विरोध करते समय मुद्दों पर आधारित रहे. अन्नामलाई के इस्तीफा देने से सियासी गलियारे में हलचल मच गई हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This