इजराइल का लेबनान पर ड्रोन से हमला, 8 लोगों की मौत, हिजबुल्ला ने भी की जवाबी कार्रवाई

Must Read

New Delhi: इजराइल ने मंगलवार देरशाम को दक्षिणी लेबनान में भीषण हमला किया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक व्यक्ति और उसका पुत्र व पुत्री शामिल हैं. इजराइली ड्रोन ने मरजायौन कस्बे को नबातीयेह शहर से जोड़ने वाली सड़क पर खड़ी एक कार पर निशाना साधा, जिससे ईसाई बहुल शहर कलाया के रहने वाले एक डेंटिस्ट जेम्स कैरम और उनके पुत्र व पुत्री की मौत हो गई.

दो सैनिक मामूली रूप से घायल

लेबनानी सेना ने कहा कि नबातीयेह के बाहर हुए एक अन्य ड्रोन हमले में दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए. जिबचित गांव में हुए ड्रोन हमले में एक पौधशाला में काम करने वाले दो सीरियाई नागरिक मारे गए, जबकि पास के ही तोल गांव पर हुए एक अन्य हमले में दो लोगों की जान चली गई. तीसरा हमला हारूफ गांव के पास एक कार पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

इजराइल और हिजबुल्ला तनाव कम करने पर सहमत

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि इजराइल और हिजबुल्ला तनाव कम करने पर सहमत हो गए हैं. इजराइल ने सोमवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला करने की धमकी दी, जिससे लेबनान की राजधानी में दहशत फैल गई और हजारों लोग सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने लगे. जवाब में हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल पर कई रॉकेट दागे.

हिजबुल्ला के पदाधिकारियों से भी संपर्क

इसके बाद ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की और मध्यस्थों के जरिये लेबनानी उग्रवादी समूह हिजबुल्ला के पदाधिकारियों से भी संपर्क साधा. उन्होंने घोषणा की कि बेरुत में कोई सेना नहीं भेजी जाएगी. सोमवार को इजराइल की ओर से मारवानियेह गांव में किए गए हवाई हमले में छह लोग मारे गए. हिजबुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उसके लड़ाकों ने इजराइल सीमा से लगभग सात किलोमीटर दूर हदाथा गांव में घुसने की कोशिश कर रहे इजराइली सैनिकों पर टैंक-रोधी मिसाइल दागीं.

इसे भी पढ़ें. Delhi Fire: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, 38 घायल

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This