‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने, जानिए किन किन मुद्दों पर हुई बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Nepal Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नेपाल के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात के बाद दोनों देशों के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि रवि लामिछाने से मुलाकात का अवसर पाकर उन्हें बेहद खुशी हुई. उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ मिलकर साझा समृद्धि और विकास के लिए काम करने की उनकी आकांक्षा का वह स्वागत करते हैं और इस सोच से पूरी तरह सहमत हैं.

ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भारत प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट में लिखा कि रबि लामिछाने के मुलाकात कर बहुत प्रसन्नता हुई. मैं साथ मिलकर साझा और समृद्ध भविष्य के निर्माण की इच्छा का पूरी तरह समर्थन करता हूं. भारत के लिए नेपाल उसकी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत एक महत्वपूर्ण और प्राथमिक साझेदार है. इसके साथ ही उन्होंंने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति
का जिक्र करते हुए कहा कि नेपाल भारत का एक प्राथमिकता वाला साझेदार है. इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों के विशेष, बहुआयामी और ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

  • भारत और नेपाल के बीच सहयोग केवल राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है.
  • भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल के साथ घनिष्ठ सहयोग आने वाले समय में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक व्यापक तथा मजबूत बना सकता है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This