लखीमपुर खीरीः पुलिस ने छह अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा, 60 लाख की अफीम बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri Crime: लखीमपुर खीरी की निघासन कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम के साथ ही कार और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद अफीम कीमत लाखों में बताई गई है.

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, निघासन कोतवाली पुलिस सहतेपुरवा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार संख्या UP 31 CU 1123 को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखकर कार सवार युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोक लिया. उसने सवार छह लोगों को मौके पर ही दबोच लिया.

तिकुनिया क्षेत्र के निवासी हैं गिरफ्तार आरोपित

तलाशी के दौरान कार से दो पैकेटों में रखी 3 किलो 24 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी तिकुनिया क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं.

पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

सीओ शिवम कुमार ने बताया

क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार पंजाब, बिहार तथा इंडो-नेपाल बॉर्डर से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. उन्होंने बताया कि बरामद 3 किलो 24 ग्राम अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये तथा भारतीय बाजार में लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This