West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में बिखर गई ममता बनर्जी की TMC, ऋतब्रत बनर्जी को चुना गया विपक्ष का नेता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के बड़ा झटका लगा है. पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी टूट हो गई है, जिसके बाद पार्टी के बागी गुट ने वरिष्ठ नेता ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुन लिया है.

दरअसल, टीएमसी के बागी धड़े की एक बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में कुल 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के पक्ष में मतदान किया और उन्हें सर्वसम्मति से अपने विधायक दल का नेता चुन लिया. दावों के मुताबिक, दो अन्य विधायक भी लगातार इस नए गुट के संपर्क में बने हुए हैं, जिससे बागी गुट का पलड़ा भारी दिख रहा है.

ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता भी मिल गई है. मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा, “विधानसभा अध्यक्ष ने मुझे विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी मंजूरी दे दी है. अब मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा.”

हमारी नेता हैं ममता बनर्जी: ऋतब्रत बनर्जी 

ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, “ममता बनर्जी हमारी नेता हैं, वह हमारी एडवाइजर रहेंगी और हमें भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन चाहिए.” ऋतब्रत बनर्जी ने विधानसभा के अंदर अपने गुट को ही असली टीएमसी विधायक दल बताया है. उन्होंने कहा कि यह उन 58 विधायकों की टीम है, जो पार्टी के चुनाव चिन्ह (सिंबल) पर जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दो अन्य विधायक भी जल्द ही उनके इस गुट में शामिल हो सकते हैं.

ऋतब्रत बनर्जी ने नए विधायक दल के पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की. उन्होंने बताया कि विधानसभा में टीएमसी विधायक दल के डिप्टी लीडर के तौर पर चार वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें जावेद अहमद खान, सबीना यास्मीन, संदीपन साहा और सिउली साहा शामिल हैं.

Latest News

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद

गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले का नामजद आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

More Articles Like This