डोनाल्ड ट्रंप ईरान के सुप्रीम लीडर से करेंगे मुलाकात, कहा- यह सम्मान की बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US iran war: एक तरफ ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे है, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मुलाकात के संकेत दिए है. ट्रंप ने कहा है कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मिलना सम्मान की बात होगी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर ईरान ने किसी अमेरिकी सेना को मारा तो जंग विकराल रूप में वापस शुरू हो सकती है.

मुजतबा से मिलने पर क्या बोला?

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि युद्ध खत्म करने का समझौता होता है, तो वह ईरान के नए सुप्रीम लीडर से मिलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि “मैं मिलना नहीं चाहता. लेकिन अगर मैं मिला, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी. मैं देखना चाहूंगा कि क्या हम समझौता कर सकते हैं. अगर समझौता होता है, तो संभव है कि मैं उनसे मिलूं. मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी.”

वहीं इस बैठक के अमेरिका में होने को लेकर किए गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि “मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सुना है. मैंने यह सुझाव नहीं दिया, लेकिन कुछ लोगों ने सुझाव दिया है.” ट्रंप ने कहा कि वह किसी भी बैठक में सम्मान दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि “मैं कहूंगा कि मैं उनका पसंदीदा व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन इसके बावजूद वह शायद एक प्रोफेशनल व्यक्ति हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सर्कल में सुप्रीम लीडर की अच्छी प्रतिष्ठा है.

फिर से शुरू होगी जंग?

ट्रंप ने आगे कहा कि यदि ईरान ने अमेरिकी सैनिकों को मार दिया, तो यह ऐसा करने का अच्छा कारण होगा… उनकी कोई नौसेना नहीं है, कोई वायु सेना नहीं है, हमने उनकी लीडर टीम को खत्म कर दिया है. फिर आप झूठी खबरों में पढ़ते हैं कि वे जंग में बहुत अच्छा कर रहे हैं, यह विश्वास करने लायक नहीं है. उनके पास 159 जहाज थे और वे सभी समुद्र के नीचे पड़े हैं. हमने उनकी नीचे की तस्वीरें ली हैं.”

US iran war, US Iran War and Donald Trump, Mojtaba Khamenei, Donald Trump Mojtaba Khamenei, Donald Trump to meet Mojtaba Khamenei, Donald Trump to meet Iran Supreme Leader

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This