India GDP Growth Data: भारत की वित्त वर्ष 2025-26 में ग्रोथ बढ़कर 7.7% हुई, अर्थशास्त्रियों ने कही ये बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India GDP Growth Data: भारत की वित्त वर्ष 2025-26 में ग्रोथ बढ़कर 7.7% हो गई है. हालांकि मार्च तिमाही के आंकड़े पिछली तिमाही के मुकाबले कम रहे. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की आर्थिक विकास दर 2025-26 में बढ़कर 7.7% हो गई, जो एक साल पहले 7.1% थी.

हालांकि, अर्थशास्त्रियों ने यह चेतावनी दी है कि बढ़ते वैश्विक और घरेलू जोखिमों के कारण इस रफ्तार को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. बता दें कि वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.8% बढ़ी, जबकि पिछली तिमाही में यह 8% थी.

एक्सपर्टस के मुताबिक, भारत अब नई GDP सीरीज के तहत आंकड़े जारी कर रहा है. इसमें महंगाई मापने वाले बास्केट में हालिया बदलाव, 2022-23 को नया आधार वर्ष (बेस ईयर) बनाना और अपडेटेड बैक-सीरीज डेटा शामिल है. दरअसल, यह सब महामारी के बाद खपत के बदलते पैटर्न और डिजिटल अर्थव्यवस्था के तेज़ी से विस्तार को बेहतर ढंग से समझने की व्यापक कोशिश का हिस्सा है.

 

Latest News

Khan Sir Surrender: पटना सिविल कोर्ट में खान सर ने किया सरेंडर, गोलीकांड मामले में हुई थी FIR

Khan Sir Surrender: पटना में दो कोचिंग सेंटरों के बीच हुआ विवाद अब तुल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार...

More Articles Like This