Navpancham Yog: 8 जून को बनेगा शुक्र-चंद्रमा का शुभ योग, वृषभ समेत 3 राशियों का चमक सकता है भाग्य

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Navpancham Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में नवपंचम योग को बेहद शुभ और फलदायी योगों में से एक माना जाता है. यह योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव के संबंध में स्थित होते हैं. ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 8 जून 2026 को शुक्र और चंद्रमा के बीच ऐसा ही शुभ नवपंचम योग बनने जा रहा है, जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 8 जून की शाम शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि रात के समय चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे. इन दोनों ग्रहों की स्थिति से बनने वाला नवपंचम योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है. इस दौरान करियर, धन, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

वृषभ राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता

शुक्र और चंद्रमा के बीच बनने वाला नवपंचम योग वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. इस अवधि में करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. शुक्र के प्रभाव से रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होने के संकेत हैं. कला, मीडिया, डिजाइन, फैशन और अन्य क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है. पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है और रिश्तों में चल रही परेशानियां दूर होने की संभावना है.

कर्क राशि का जाग सकता है सोया हुआ भाग्य

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्योदय कराने वाला साबित हो सकता है. 8 जून को शुक्र का आपकी राशि में प्रवेश और चंद्रमा का मीन राशि में गोचर नवपंचम योग का निर्माण करेगा, जिससे किस्मत का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और अधूरी इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं. जून के दूसरे सप्ताह में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और घर का माहौल बेहतर रहेगा. वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

मीन राशि के लिए भी नवपंचम योग अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस दौरान भाग्य का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है. नवविवाहित जातकों को कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभदायक रह सकता है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. बैंक बैलेंस में वृद्धि देखने को मिल सकती है. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं. खेलकूद और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

8 जून से दिख सकता है शुभ प्रभाव

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र और चंद्रमा के बीच बनने वाला नवपंचम योग प्रेम, सुख-सुविधाओं, धन और मानसिक संतुलन से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में इस योग का प्रभाव संबंधित राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. विशेष रूप से वृषभ, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय नई उपलब्धियों और खुशियों का संकेत दे रहा है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- असफलता से न घबराएं, हिम्मत ही दिलाती है सफलता: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This