पंजाब में कार क्रासिंग को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, ताबड़तोड़ चली गोलियां, अधेड़ की मौत, 2 गंभीर

Must Read

Punjab: पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में स्थित बटाला नगर में शुक्रवार को कारें निकालने को लेकर शुरू हुआ दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. डिफैंस रोड पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर गोलियां चला दी, जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति निहंग सिंह की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. एसएसपी बटाला डॉ. महताब सिंह के मुताबिक दोपहर में बटाला के डिफैंस रोड पर कारें निकालने को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गोलियां चला दी गई.

सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत

इस घटना में एक पक्ष के निहंग सिंह की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष में कंवलजीत सिंह और जगजीत सिंह की टांग में गोली लगी है, जिनका एक निजी अस्पताल में चल रहा है. एसएसपी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है. इस दौरान मौके पर पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहरी बटाला के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि बटाला में कानून-व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है.

घटनाओं से लोगों में दहशत

बटाला शहर में आए दिन गोली चलने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस का डर खौफ खत्म हो चुका है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं.

इसे भी पढ़ें. Khan Sir Statement on Guard Firing: ‘क्या हमलावरों पर फूल बरसाते?’, फायरिंग विवाद पर खान सर ने क्लास में दिया जवाब

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This