Khan Sir Statement on Guard Firing: ‘क्या हमलावरों पर फूल बरसाते?’, फायरिंग विवाद पर खान सर ने क्लास में दिया जवाब

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khan Sir statement on guard firing: बिहार के चर्चित शिक्षक और लाखों छात्रों के पसंदीदा खान सर ने हाल ही में उनके आवास पर हुई हिंसक घटना और उसके बाद बॉडीगार्ड द्वारा की गई फायरिंग को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. अपनी क्लास में छात्रों के बीच इस पूरे मामले पर चर्चा करते हुए खान सर ने उन लोगों को जवाब दिया जो उनके सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे थे. उन्होंने साफ कहा कि फायरिंग कोई गुंडागर्दी नहीं थी, बल्कि जान बचाने के लिए उठाया गया कदम था.

फायरिंग विवाद पर खान सर का जवाब

अपने चिरपरिचित अंदाज में छात्रों से बातचीत करते हुए खान सर ने कहा कि घटना को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि उस समय हालात कितने गंभीर थे. उन्होंने कहा, “मेरे घर में रात के अंधेरे में कुछ लोग घुस आए. उन्होंने मेरे गार्ड को मारकर अधमरा कर दिया. अब आप ही बताइए, उस खौफनाक समय में क्या हम उन हमलावरों पर फूल फेंकते? क्या हम वहां आरती की थाली लेकर खड़े रहते और कहते कि आइए, अब मुझे भी मार दीजिए?”

खान सर ने आगे भावुक होते हुए कहा, “कुछ लोग शायद यही चाहते हैं कि खान सर के फोटो के ऊपर फूलों की माला चढ़ जाए, लेकिन वे ऐसा होने नहीं देंगे.” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर छात्रों तथा समर्थकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है.

पुलिस के पहुंचने में समय लगता है

घटना के दौरान पुलिस की भूमिका और समय पर पहुंचने को लेकर भी खान सर ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, “हमें अच्छी तरह पता है कि पुलिस कोई सुपरमैन नहीं है जो उड़कर 5 मिनट में कहीं भी पहुंच जाएगी. पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में स्वाभाविक रूप से समय लगता है.” खान सर ने अपने सुरक्षाकर्मियों का बचाव करते हुए कहा कि लोग बॉडीगार्ड इसलिए रखते हैं ताकि किसी आपात स्थिति में वे उनकी और उनकी संपत्ति की रक्षा कर सकें. उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, तब तक उनके गार्ड ने वही किया जो उसका कर्तव्य था.

‘सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की गई’

फायरिंग को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए खान सर ने कहा, “क्या मेरे गार्ड ने किसी निर्दोष आदमी पर गोली चलाई? क्या चोरों की तरह छिपकर फायरिंग की गई? बिल्कुल नहीं! जब गार्ड की खुद की जान खतरे में थी, तब पूरी तरह सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की गई.” उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षाकर्मी ने हालात को नियंत्रित करने और अपनी जान बचाने के लिए यह कदम उठाया था.

क्या है पूरा मामला? 

गौरतलब है कि बीते दिनों खान सर के आवास पर अज्ञात बदमाशों द्वारा देर रात हमला किया गया था, जिसमें उनके सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थिति को नियंत्रित करने और खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गार्ड्स को हवाई और आत्मरक्षार्थ फायरिंग करनी पड़ी थी. इस घटना के बाद से ही पटना में सुरक्षा व्यवस्था और खान सर की सेफ्टी को लेकर लगातार चर्चाएं गर्म हैं, जिस पर अब खान सर के इस क्लास रूम बयान ने सारे सस्पेंस को खत्म कर दिया है.

यह भी पढ़े: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मेटल और आईटी में रही बिकवाली

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This