Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का ये भयंकर महातूफान ‘सुपर टाइफून इन-फा’ प्रशांत महासागर के ऊपर अपनी पूरी ताकत के साथ मंडरा रहा है और मारियाना द्वीपसमूह को बुरी तरह रौंद चुका है. इस एक ही साल में इस क्षेत्र से टकराने वाला ये पांचवां विनाशकारी टाइफून है. समुद्र की सतह से उठती भयानक हवाएं और मूसलाधार बारिश पूरे इलाके को जलमग्न कर रही हैं.
ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये आफत यहीं थमने वाली नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में ये भयंकर तबाही मचाते हुए आसपास के समुद्री क्षेत्रों और जापान की सीमाओं की ओर रुख कर सकती है.

10 दिन पहले आया ‘चाम्पी’ 

बता दें कि इससे पहले ‘सुपर टाइफून चाम्पी’ ने इस क्षेत्र में तबाही मचाई थी. चाम्पी के दौरान 185 मील प्रति घंटे यानी लगभग 297 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं ने साल का नया खौफनाक रिकॉर्ड बनाया था.
  • ताइवान में तांडव: ताइवान से टकराने के बाद चाम्पी की ऊंची समुद्री लहरों ने 1 इंसान की जान ले ली और 600 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
  • बिजली गुल और तबाही: ताइवान में 3,40,000 से ज्यादा घरों की बिजली ठप हो गई. कुल 9,000 से ज्यादा नुकसान की रिपोर्ट्स दर्ज हुईं, जिनमें 3,000 से ज्यादा रिपोर्ट सरकारी बुनियादी ढांचे के तबाह होने की थीं.
  • यिलान में 2 फीट पानी: ताइवान के यिलान काउंटी में 2 फीट से अधिक बारिश दर्ज की गई थी.

सैकड़ों घर ढहा, गिरे अनगिनत पेड़

आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को यही चाम्पी जब गुआम के पास से गुजरा था, ऐसे में भले ही तूफान का केंद्र समुद्र में था, लेकिन उसकी तेज हवाओं ने सैकड़ों घर ढहा दिए और अनगिनत पेड़ जड़ से उखाड़ दिए थे. अब इन-फा उसी तबाही को दोबारा दोहराने पर आमादा है. वही, मारियाना द्वीपसमूह की भौगोलिक बनावट ही ऐसी है कि ये इलाका बार-बार समुद्री तूफानों के सीधे निशाने पर आ जाता है..
  1. सुपर टाइफून सिनलाकू- (14 अप्रैल)- साइपान द्वीप पर सीधी मार और भारी तबाही.
  2. ट्रॉपिकल डिप्रेशन मेकखला- (19 जून)- गुआम द्वीप के ठीक दक्षिण से होकर गुजरा.
  3. ट्रॉपिकल स्टॉर्म हिगोस- (23 जून)- पूरी द्वीप श्रृंखला के मध्य हिस्से से निकला.
  4. सुपर टाइफून बावी- (6 जुलाई)- रोटा द्वीप पर भयंकर लैंडफॉल.
  5. टाइफून साउदेल- (22 अगस्त)- मारियाना द्वीपों के बेहद पास से गुजरा.
  6. ट्रॉपिकल स्टॉर्म चोई-वान- (1 अक्टूबर)- द्वीपों को प्रभावित करते हुए निकला.
  7. सुपर टाइफून चाम्पी- (18 अक्टूबर)- गुआम में भयंकर नुकसान और ताइवान में तबाही.
  8. सुपर टाइफून इन-फा- (अक्टूबर अंत)- 240 किमी/घंटा की रफ्तार से इस सीजन का 5वां मुख्य टाइफून.
इस साल अब तक सिनलाकू, बावी, मेकखला, हिगोस, साउदेल, चोई-वान, चाम्पी और अब इन-फा समेत कुल 8 चक्रवाती सिस्टम यहां तबाही मचा चुके हैं. अकेले इस सीजन 5 खतरनाक टाइफून टकराने से 2015 का रिकॉर्ड तो टूट ही चुका है.
Latest News

हवाएं इतनी भयानक जो कानों के पर्दे फाड़ दे, बारिश ऐसी की फ्लैश फ्लड भी छोटी लगने लगे… 240 की स्पीड से आ रहा...

Super Typhoon In-fa: एक तूफान गुजरने के बाद अभी लोग उबरे ही थे कि 240 किमी प्रति घंटे की...

More Articles Like This