हल्द्वानीः अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haldwani Amazon Fire: उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुक्रवार की देर रात दुर्घटना हो गई. रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई. इस घटना में स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है. शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों स्टोर में आग लग गई. देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई. पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. कुछ ही देर में दमकल के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई.

आग की इस घटना में अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई. उनकी पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. आग किन कारणों से, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Latest News

BRICS Summit 2026: भारत- UAE ने रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

New Delhi: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) संबंधों को और...

More Articles Like This