गुरुग्राम में वारदातः सिरफिरे ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, दोनों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gurugram Double Murder: हरियाणा से सननीखेज खबर सामने आई है. ऐसा आरोप है कि एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. रिश्तों का खून करने वाली यह वारदात गुरुग्राम के अशोक विहार क्षेत्र में शनिवार की आधी रात के बाद हुई. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

मौके पर हुई मां-बेटे की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय अनिल सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत है. उसकी 45 वर्षीय पत्नी आशा एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल थीं, जबकि 25 वर्षीय बेटा प्रशांत परिवार के साथ रहता था. शनिवार की आधी रात के बाद किसी विवाद को लेकर अनिल ने पत्नी और बेटे को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. टीम ने घटनास्थ से साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद सहित अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This