‘जब मौका आया तो वे दोनों…,’ सूर्यकुमार यादव की T20 कप्तानी छिनने पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Suryakumar Yadav Captaincy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते दिन आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारत की टी20 टीम का नया कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है. वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है. अब रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

मुंबई टी20 लीग इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. इस लीग के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा हैं. सूर्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छिनी जाने के बाद अब रोहित शर्मा उनके सपोर्ट में उतरे हैं.

उन्होंने काभी हार नहीं मानी Suryakumar Yadav Captaincy

हिटमैन रोहित शर्मा ने कहा, “मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ भी आसान नहीं रहा है. उन्होंने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, इसका मतलब है कि उन्होंने काभी हार नहीं मानी. वो हमेशा लड़ाई लड़ते रहे और जब मौका आया तो वे दोनों हाथों से उसको स्वीकार करना चाहते थे और वो उसमें सफल भी रहे.”

श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर दी प्रतिक्रिया

इसके अलावा रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा , “जिस तरह उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम की कप्तानी की है, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि वो टीम इंडिया की कमान अच्छे से संभालेंगे.” बता दें कि श्रेयस अय्यर आयरलैंड दौरे पर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे.

ये भी पढ़ें- आयरलैंड-इंग्लैंड T20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान बने श्रेयस अय्यर, वैभव को मिला मौका

Latest News

Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त

Sensex opening bell:  वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को...

More Articles Like This