औरंगाबाद में हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, दो लोग गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aurangabad Accident: औरंगाबाद से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार की दोपहर दाउदनगर-गया पथ पर में गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो युवतों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव निवासी महिला और पुरुष कार से अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रमा मलमास मेला देखने गए थे. वहां से सभी लौट रहे थे. इसी दौरान दधपी मोड़ के पास कार की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई.

दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी ममता कुमारी, उनकी पुत्री चुलबुल कुमारी और उपहारा थाना क्षेत्र के डड़वां गांव निवासी बिनोद कुमार की पुत्री खुशी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं, बिनोद के पुत्र समर कुमार और पुत्री मुस्कान कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर कर दिया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ब्रेकर लगाने और स्वजनों को मुआवजा की मांग करने लगे. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुट गई. पुलिस के काफी प्रयास के बाद लोग शांत हुए.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This