BRICS समिट का दूसरा दिन: भारत मंडपम में PM मोदी की किन नेताओं से होगी मुलाकात? सामने आया पूरा शेड्यूल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BRICS Summit 2026: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है. इस मौके पर एक बार फिर दुनिया के कई प्रमुख नेता एक ही मंच पर नजर आएंगे. सुबह करीब 10 बजे से BRICS के साझेदार देशों के नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों के भारत मंडपम पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा. विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए भारत मंडपम को एक बार फिर पूरी तरह तैयार किया गया है. सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी रखी गई है. आज के कार्यक्रम के दौरान कई अहम बैठकों और मुलाकातों पर दुनियाभर की नजर रहेगी.

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

BRICS शिखर सम्मेलन के आज दूसरे और आखिरी दिन कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और आपसी सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सदस्य देशों के नेता मंथन करेंगे. सम्मेलन के सत्रों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 अहम द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं. इन मुलाकातों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि इनके दौरान भारत के विभिन्न देशों के साथ रिश्तों को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है.

तो आइए, आपको बताते हैं BRICS समिट के आखिरी दिन का पूरा कार्यक्रम और PM मोदी की अहम मुलाकातों का शेड्यूल.

ये भी पढ़ें- BRICS डिनर से शी जिनपिंग ने बनाई दूरी! क्या थी वजह, अब हुआ खुलासा

BRICS Summit 2026 के आखिरी दिन का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 9:55 बजे: भारत मंडपम के लेवल-2 पर BRICS के साझेदार और आमंत्रित देशों के नेताओं एवं मंत्रियों का आगमन होगा.
  • सुबह 10:00 बजे: भारत मंडपम के लेवल-2 पर सभी प्रमुख नेताओं की फैमिली फोटो होगी.
  • सुबह 10:50 बजे: ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth’ विषय पर ओपन सेशन आयोजित होगा.

PM मोदी की अहम द्विपक्षीय बैठकें

  1. दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ बैठक.
  2. दोपहर 3:00 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय मुलाकात.
  3. दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ बैठक.
  4. शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बैठक.
  5. शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये के साथ मुलाकात.
  6. शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा के साथ बैठक.
  7. शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ द्विपक्षीय बैठक.
Latest News

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें इसका महत्‍व

Hindi Diwas 2026: हिंदी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है. देश में हर साल 14 सितंबर...

More Articles Like This