IND-AFG मैच से पहले दिल्ली पुलिस का अलर्ट, दर्शकों के लिए जारी किया खास संदेश

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND Vs AFG: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह है, लेकिन इसी बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में संभावित ट्रैफिक जाम को लेकर एडवाइजरी जारी की है. दरअसल, आज ही BRICS शिखर सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन भी है. एक तरफ राजधानी में दुनियाभर के नेताओं की आवाजाही रहेगी, तो दूसरी ओर अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान मुकाबले के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे. ऐसे में दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका है.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की ये अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं और भीड़भाड़ वाले तथा प्रभावित इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें. मैच देखने स्टेडियम जा रहे क्रिकेट फैंस को भी सलाह दी गई है कि वे समय से घर से निकलें और ट्रैफिक संबंधी निर्देशों का पालन करें, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्या है दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी IND Vs AFG

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत-अफगानिस्तान मैच देखने अरुण जेटली स्टेडियम जा रहे क्रिकेट फैंस को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. एडवाइजरी के मुताबिक, दर्शकों को घर से निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए, क्योंकि रास्ते में भारी ट्रैफिक और जाम का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जाएंगे. ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने क्रिकेट फैंस समेत आम लोगों से मेट्रो से सफर करने की अपील की है. ऐसे में अगर आप आज मैच देखने स्टेडियम जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें और यात्रा के लिए पर्याप्त समय रखें.

इन रास्तों से बचने की दी सलाह

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, आज यात्रियों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, असफ अली मार्ग और मीरदर्द चौक की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है. इन इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए भारी वाहनों और मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.

मैच की तारीख आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था

भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज की शुरुआत आज, 13 सितंबर से हो रही है. संयोग से इसी दिन राजधानी दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन भी है. ऐसे में राजधानी में एक साथ होने वाले दो बड़े आयोजनों को लेकर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई थी. इसी वजह से दिल्ली पुलिस ने मैच की तारीख आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था, ताकि BRICS समिट और क्रिकेट मुकाबले के दौरान व्यवस्थाओं को संभालने में किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने पुलिस के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और मैच निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही कराने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें- जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 5-1 से रौंदा, फाइनल में पहुंची इंडिया

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This