जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 5-1 से रौंदा, फाइनल में पहुंची इंडिया

Must Read

New Delhi: जूनियर महिला हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 5-1 से हरा दिया. सुप्रिया की हैट्रिक के साथ मधु और सुखवीर कौर के शानदार प्रदर्शन से यह सफलता मिली. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम साउथ कोरिया पर पूरी तरह से हावी रही. यही वजह है कि पहले हाफ में टीम इंडिया के पास 3-0 की बढ़त थी. हालांकि, दूसरे हाफ में साउथ कोरिया ने वापसी की कोशिश जरूर की और तीसरे क्वार्टर में एक गोल भी दागा, लेकिन हार से बचने के लिए ये काफी नहीं था.

भारतीय गोलपोस्ट पर लगातार हमला

खेल के चौथे क्वार्टर में साउथ कोरियाई टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए भारतीय गोलपोस्ट पर लगातार हमला किया, लेकिन वह भारत की मजबूत रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाई. इस दौरान भारत ने खेल खत्म होने के 3 मिनट पहले शानदार पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल दागा. इस तरह भारतीय टीम ने 5-1 से दमदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. फाइनल में भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल-2 में विजेता से होगी.

चीन और जापान के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल 

दूसरा सेमीफाइनल चीन और जापान के बीच खेला जाएगा. साउथ कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सुप्रिया ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई. सुप्रिया ने भारत के लिए मैच के 17वें मिनट में गोल किया. उससे पहले मधु सिधर ने 13वें मिनट में गोल दागकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई थी. बढ़त के 4 मिनट बाद ही सुप्रिया ने अपना खाता खोल लिया. मधु और सुप्रिया के साथ सुखवीर कौर ने भी दमदार खेल दिखाते हुए 21वें मिनट में टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल दाग दिया.

अपने दबदबे को बरकरार रखा

इस तरह भारतीय टीम पहले हाफ के खेल तक 3-0 की बढ़त बनाने में सफल रही. पहले हाफ के बाद भारतीय टीम ने दूसरे भाग में भी अपने दबदबे को बरकरार रखा और सुप्रिया ने 33वें मिनट में गोल कर बढ़त को 4-1 कर दिया. हालांकि, इसके बाद साउथ कोरिया की तरफ से जियोंग यूरी ने 41वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया. लेकिन, उनका यह गोल सिर्फ हार के अंतर को कम करने मात्र रहा.

पेनल्टी कॉर्नर गोल में तब्दील

इसके बाद खेल के आखिरी क्वार्टर के 56वें मिनट में फिर से सुप्रिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी.

इसे भी पढ़ें. उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफ़ा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This