Mamata Banerjee: अब दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shock to Mamata Banerjee: सियासत के मैदान में ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है. रॉय ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था.

शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा चेयरमैन यानी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा की वजह उन्होंने वहां फैले भ्रष्टाचार को बताया.

शुखेंदु रॉय ने कहा…

रॉय ने कहा, ‘मैं सरकार से मांग कर रहा हूं पिछले पांच सालों में बंगाल के हर एक कस्बा, मैं जो भ्रष्टाचार हुआ है उसका फॉरेंसिक ऑडिट होना चाहिए.’ उन्होंने बंगाल में टीएमसी की हार पर कहा कि आरजी कर के मुद्दे को लेकर तो नाराज की थी ही, लेकिन उसके अलावा भी कई सारे मुद्दे थे, जिसको लेकर जनता के दिल में गुस्सा था और वह जब आरजी कर हुआ उसके बाद सामने आया.

कोयल मलिक के इस्तीफे की खबरें भी आई थीं सामने 

ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टीएमसी के दो सांसद राज्यसभा से इस्तीफा दे सकते हैं, जिनमें शुखेंदु शेखर का नाम भी शामिल था. उनके अलावा कोयल मलिक का भी नाम सामने आया था, जिन्हें इसी वर्ष अप्रैल में टीएमसी ने राज्यसभा में भेजा था. हालांकि, अब तक कोयल मलिक के इस्तीफा की खबर नहीं है.

Latest News

अर्नब चक्रवात के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और भीषण तूफान का खतरा! आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: देश में चक्रवात अर्णब का असर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि बंगाल...

More Articles Like This