Sensex closing bell: बुधवार को सपाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक सपाट बंद हुए. दिन के अंत में सेंसेक्स 64.42 अंक की मामूली तेजी के साथ 73,983.18 और निफ्टी 27.15 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 23,214.95 पर था. इस दौरान व्यापक बाजारों में बड़ी बिकवाली देखी गई.

हरे निशान में दिखे इन कंपनियों के शेयर 

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 905.25 अंक या 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,810.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 241.10 अंक या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,822.50 पर बंद हुआ. निफ्टी मीडिया, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑयलएंडगैस और निफ्टी पीएसयू बैंक लाल निशान में बंद हुए. दूसरी तरफ, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी सर्विसेज हरे निशान में थे.

इसके अलावा, सेंसेक्स एचयूएल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टीसीएस हरे निशान में थे. इटरनल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचसीएल टेक, एमएंडएम, भारती एयरटेलस, एनटीपीसी, बीईएल, इन्फोसिस और ट्रेंट लाल निशान में बंद हुए.

वैश्विक बाजारों में गिरावट भारतीय बाजार में बिकवाली की वजह

बाजार के जानकारों का कहना है कि सोल, हांगकांग, टोक्यो और अन्य वैश्विक बाजारों में गिरावट भारतीय बाजार में बिकवाली की एक वजह है. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली भी बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रही है.

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This