इंग्लैंड में भारतीय युवक की धारदार हथियार से ह़त्या, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम

Must Read

UK: इंग्लैंड में 26 वर्षीय भारतीय युवक गुरभेज सिंह की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक साउथहॉल शहर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया. खून से लथपथ गुरभेज सिंह को उसके साथी पुलिस की मदद से लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस जांच कर रही है.

पूरे गांव में शोक की लहर

इधर, पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरण के निकटवर्ती सीमावर्ती गांव महिंदीपुर में जब परिजनों को घटना की जानकारी बीती रात वहां रह रहे अन्य पंजाबी युवकों से पता चली तो कोहराम मच गया. जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. गुरभेज सिंह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था. करीब चार साल पहले रोज़गार के लिए इंग्लैंड गया था. वह वहां अपने गांव और अन्य पंजाबी युवकों के साथ काम करता था.

मामले की गंभीरता से जांच

सूचना के मुताबिक, साउथहॉल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. वहीं. मृतक का शव स्थानीय अस्पताल में रखा गया है. इस दुखद घटना के बाद गांव महिंदीपुर में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि गुरभेज सिंह का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अपने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में कर सके.

इसे भी पढ़ें. भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन, राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी ने जताया दुख

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This