ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता तय, बहुत जल्द होगी डील- डोनाल्ड ट्रंप

Must Read

US-Iran War: अमेरिका- ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध के बीच ट्रंप ने बडा संकेत दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग तय हो चुका है. इस पर सप्ताहांत तक यूरोप में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने वार्ता के नए दौर को लेकर कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान समेत पश्चिम एशिया के कई देशों के नेताओं से बातचीत की है.

अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

हालांकि पिछले कुछ सप्ताहों से राष्ट्रपति लगातार कहते रहे हैं कि अमेरिका और ईरान किसी समझौते के करीब हैं, लेकिन अब तक कोई औपचारिक समझौता नहीं हो सका है. ट्रंप ने यह बयान ईरान के तेल उद्योग पर कब्जा करने की धमकी देने के कुछ घंटों बाद इस्लामिक गणराज्य पर सैन्य हमले रोकने की घोषणा करते हुए दिया. ट्रंप ने बृहस्पतिवार दोपहर ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में संवाददाताओं से कहा कि उपराष्ट्रपति जे डी वेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जो संभवतः इस सप्ताहांत यूरोप में आयोजित होगा.

ईरान के साथ युद्ध समाप्त

जॉर्जिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर बर्ट जोन्स के समर्थन में आयोजित एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आपने सुना या नहीं, लेकिन आज (बृहस्पतिवार को) हमने ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया है और उन्होंने कभी परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जताई है. यही हमारी प्रमुख शर्त थी और इसी उद्देश्य से यह सब किया गया था.

जल्द इस पर हस्ताक्षर होंगे

इससे पहले ‘ओवल ऑफिस’ में ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार इस समझौते का स्वागत कर रहा है और जल्द इस पर हस्ताक्षर होंगे. उन्होंने कहा कि समझौता अंतिम रूप लेने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोल दिया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि यह एक बहुत मजबूत समझौता ज्ञापन है. यह थोड़ा वैचारिक लग सकता है, लेकिन इसे लागू किया जाएगा. यह बेहद विस्तृत समझौता ज्ञापन है. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने स्थायी रूप से परमाणु हथियार हासिल करने के किसी भी प्रयास को छोड़ने का वचन दिया है.

इसे भी पढ़ें. इंग्लैंड में भारतीय युवक की धारदार हथियार से ह़त्या, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 31 July 2026: सावन के दूसरे दिन किस राशि का चमकेगा भाग्य? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का...

Aaj Ka Rashifal, 31 July 2026: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को सावन माह का दूसरा दिन है. वैदिक ज्योतिष के...

More Articles Like This