ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत, खान ग्लोबल स्टडीज बवाल के बाद था फरार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prince Yadav Murder: राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले से जुड़े मामले में बड़ी खबर सामने आई है. इस मामले में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. इसलिए अधिकारी कई पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं. पोस्टमार्टम और चल रही जांच पूरी होने के बाद और मौत की सही जानकारी मिलने की उम्मीद है.

पुलिस ने मौत के हालात के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है. इस घटना ने नेपाल और भारत, दोनों जगह लोगों का ध्यान खींचा है. खासकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

नेपाल पुलिस के सूत्र के मुताबिक, मृतक प्रिंस के भाई ज्ञान बिंदु के संचालक थे. खान सर के साथ विवाद मामले में इन पर भी FIR दर्ज दिया गया था. रौशन आनंद के परिवार के लोगों को नेपाल बुलाया गया है, प्रिंस के साथ पांच लोग थे, जिनमें तीन नेपाली और दो इंडियन थे.

 

Latest News

Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली जापान की धरती, आओमोरी तट लगे तेज झटके

Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से जापान की धरती हिल उठी. शनिवार सुबह जापान के उत्तरी हिस्से में स्थित...

More Articles Like This