‘इनकी आवाज दुनियाभर में सुनी और सम्मानित की जाती है’, सर्बिया के राष्ट्रपति वुसिक ने PM Modi की सराहना की

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेशी दौरे पर हैं. वो जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुके हैं. आज नीस में पीएम मोदी भारत इनोवेट्स 2026 का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक का धन्यवाद किया है. वहीं, राष्ट्रपति वुसिक ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की है.

सर्बिया के राष्ट्रपति ने दी PM Modi को बधाई

अलेक्जेंडर वुसिक ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई.” इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “देश के सर्वोच्च पद पर इतने लंबे समय तक बने रहना इस बात का प्रमाण है कि जनता को अपने नेता पर कितना भरोसा है. उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा और देश की प्रगति के लिए समर्पित किया है. किसी नेता की असली ताकत सिर्फ उसके पद पर बिताए गए वर्षों या जीते गए चुनावों से नहीं मापी जाती, बल्कि उस विरासत, उपलब्धियों और दूरदर्शी सोच से मापी जाती है जो वह पीछे छोड़ जाता है.”

हाल की मुलाकात की याद बहुत खास लगती है

राष्ट्रपति वुसिक ने कहा, “मुझे हमारी हाल की मुलाकात की याद बहुत खास लगती है, जो आपसी समझ और सम्मान से भरी हुई थी. प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान मैंने एक अनुभवी राजनेता की समझ और ऐसे नेता की सोच को महसूस किया जो आधुनिक दुनिया की चुनौतियों को अच्छी तरह समझता है और साथ ही परंपरा, पहचान और राष्ट्रीय हितों को महत्व देता है.” उन्होंने कहा कि अनुभव, दूरदृष्टि और भारत के प्रति समर्पण का यही अनोखा मेल प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा नेता बनाता है जिसकी आवाज दुनियाभर में सुनी और सम्मानित की जाती है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लगातार सफलता और आने वाले वर्षों में भारत को प्रगति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाने की शक्ति की कामना करता हूं.”

पीएम मोदी ने किया धन्यवाद

वहीं, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति वुसिक का धन्वाद किया है. उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति वुसिक, आपके स्नेहपूर्ण और दिल से दिए गए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.” पीएम मोदी ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “मुझे आपकी हाल की भारत यात्रा और हमारी सार्थक बातचीत की याद है. भारत, सर्बिया के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और आने वाले समय में हमारे संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं.”

ये भी पढ़ें- फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत, बोलेःराष्ट्रपति मैक्रों से मिलने का बेसब्री से इंतजार

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This