लंदन में भारतीय मूल के युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को भारत लाने के लिए जुटाया जा रहा फंड

Must Read

London: लंदन के साउथहॉल इलाके में भारतीय मूल के 26 वर्षीय युवक गुरभेज सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस इस मामले की हत्या के एंगल से जांच कर रही है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे नॉर्थ रोड और डॉर्मर्स वेल्स लेन के चौराहे पर स्थित एक दुकान के बाहर हुई. लंदन एम्बुलेंस सर्विस की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां दो लोग घायल अवस्था में मिले.

अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी

गुरभेज सिंह को चाकू का गहरा घाव लगा था. मेडिकल स्टाफ की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना में दूसरा व्यक्ति (जिसकी उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है) भी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस ने घटना स्थल से ही 20 से 30 वर्ष की उम्र के 7 संदिग्ध पुरुषों को गिरफ्तार किया था.

6 लोग बिना किसी कार्रवाई के रिहा

पूछताछ और शुरुआती जांच के बाद 6 लोगों को बिना किसी कार्रवाई के रिहा कर दिया गया है, जबकि एक आरोपी को जमानत पर छोड़ा गया है, जिसे बाद में पेश होना होगा. डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर एलीसन फॉक्सवेल ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस इलाके के सीसीटीवी फुटेज हैं या किसी ने आधी रात को वहां कुछ देखा है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें.

गुरभेज सिंह का परिवार गहरे सदमे में

इस अचानक आई आपदा से गुरभेज सिंह का परिवार गहरे सदमे में है. गुरभेज के पार्थिव शरीर को वापस भारत भेजने, कागजी कार्रवाई, परिवहन और अंतिम संस्कार के खर्चों को पूरा करने के लिए GoFundMe पर एक ऑनलाइन फंडरेजर कैंपेन शुरू किया गया है. टारगेट 6,000 यूरो का रखा गया है जिसमें अब तक मिली मदद में केवल 737 डोनर्स के सहयोग से अब तक 11,114 यूरो जुटाए जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. ओमान तट पर फंसे भारतीय युवक की बुरी हालत में मौत, शव को वापस लाने में जुटा भारतीय दूतावास

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This