टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म, भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा ‘आ गई हमारी बेटी’

Must Read

Mumbai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस व ‘कुबूल है’ फेम सुरभि ज्योति के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है. एक्ट्रेस ने 38 साल की उम्र में 13 जून के दिन बेटी को जन्म दिया है. यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. आज से एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति के जीवन का एक नया सफर शुरू हो गया है. बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए कपल ने एक भावुक पोस्ट शेयर की.

हमारी बेटी आ गई

जिसमें लिखा था ||ॐ॥ हमारी बेटी आ गई है. हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है. इसके साथ उन्होंने एक स्पेशल पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें एक गुलाब का फूल है और लिखा हुआ है. It’s a Girl! 13 जून, 2026. जैसे ही उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की, इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है. फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी माता-पिता को शुभकामनाएं दीं.

किश्वर मर्चेंट ने भी लिखा, ”येईई… बधाई हो

इसी के साथ अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ”येईई…बधाई हो. खास बात यह है कि एक इंटरव्यू के दौरान सुरभि ने बताया था कि उनको और उनके पति को हमेशा से ही एक बेटी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि बच्चा बस स्वस्थ होना चाहिए, चाहे कोई भी लेकिन फिर भी वो चाहते थे की उनके घर बेटी आए. सुरभि और सुमित ने 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी की थी.

पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा

इसके बाद फरवरी 2026 में दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की थी. अब उनके घर नन्ही परी के आगमन से खुशियों का माहौल है. सुरभि ने 11 फरवरी को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने पति और अपने पैरों की फोटो के साथ बेबी के जूते संग फोटो शेयर की. फोटो में लिखा कि हमारी एडवेंचर जर्नी शुरू हो रही है. लिटिल लव जून में आ रहा है. इसके बाद से सुरभि ने लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर किए.

इसे भी पढ़ें. देहरादून में BJP नेता की हत्या के बाद तनाव, भीड़ ने आरोपितों के घर किया पथराव, तोड़-फोड़ और आगजनी

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This