ब्राजीलः बंजी जंपिंग के दौरान हादसा, एडवेंचर कंपनी की लापरवाही से गई युवती की जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Brazil Bungee Jumping Accident: ब्राजील चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक एडवेंचर कंपनी की घोर लापरवाही की वजह से 24 वर्षीय युवती की बंजी जंपिंग के दौरान जान चली गई. दरअसल, एडवेंचर कंपनी की घोर लापरवाही के कारण एक लड़की बिना बंजी कॉर्ड बंधे ही 35 मीटर की ऊंचाई से नीचे कूद गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस खौफनाक हादसे का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मौके से भाग रहे कंपनी के स्टाफ को हिरासत में ले लिया.

जाने क्या है पूरा मामला?

यह हादसा साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा और कोर्डेइरोपोलिस शहरों को जोड़ने वाले ‘पोंटे डो एस्केलेटो’ पर हुआ. यह पुल हाल के दिनों में एडवेंचर के शौकीनों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्पॉट बन गया था, लेकिन इस जगह पर सरकार या किसी आधिकारिक संस्था की कोई निगरानी या सुरक्षा रेगुलेशन लागू नहीं था.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतका मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने इस खतरनाक बंजी जंप और उसका वीडियो शूट कराने के लिए ‘एंट्रे कोर्डास’ नाम की प्राइवेट कंपनी को करीब 290 डॉलर (लगभग 24,500 रुपये) दिया था. वह अपनी वीडियो को यादों में समेटना चाहती थी.

युवती को नहीं बांधी थी सुरक्षा रस्सी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, युवती से पहले तीन और लोगों ने वहां से जंप लगाई थी, जो सुरक्षित रहे. लेकिन जैसे ही लड़की की बारी आई, वहां मौजूद क्रू मेंबर्स ने सुरक्षा नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया. क्रू मेंबर्स युवती को कूदने का इशारा करने या नीचे धकेलने से पहले यह चेक करना भूल गए उसकी सुरक्षा रस्सी ठीक से बंधी है या नहीं.

जैसे ही युवती ने पुल से नीचे छलांग लगाई, वहां मौजूद लोगों को तुरंत पता चल गया कि उसके पैर या शरीर से कोई रस्सी जुड़ी हुई ही नहीं थी. लड़की सीधे 35 मीटर (करीब 115 फीट) नीचे जा गिरी. हादसे के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों के हाथ पांव फुल गए.

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गलती का अहसास होते ही आरोपी इंस्ट्रक्टर्स और स्टाफ वहां से भागने की फिराक में थे, लेकिन उनके भागने से पहले ही स्थानीय पुलिस ने उन्हें घेर लिया. बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This