फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी- ‘अब दुनिया को समाधान दे रहा भारत’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने गले मिल कर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने ‘भारत इनोवोट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ के लॉन्च कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में अलग-अलग देश एक-दूसरे के साथ व्यापार करते हैं और अलग-अलग देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी होती है, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा रुचि के साथ-साथ साझा विजन से भी ड्राइव होते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा ही है. इस रिश्ते का जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य, साझा विजन भी है और इसी रिश्ते की नींव पर बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर नई पहल शुरू की है और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है.

मित्र इमैनुएल मैक्रों का धन्यवाद

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दोनों देश हमेशा एक साथ चले हैं. आज हमें खुशी है कि हम ‘भारत इनोवेट्स’ की शुरुआत भी फ्रांस के साथ कर रहे हैं. मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों को यहां आने के लिए धन्यवाद देता हूं.

मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा भारत का नौजवान

पीएम मोदी में कहा कि इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए माइंड सेट के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है. भारत इनोवोट्स हमारे नौजवानों के विश्व-स्तरीय समाधान को ग्लोबल स्टेज पर लाने का ही माध्यम ही है. आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये पहल उसी दिशा में एक कदम है.

भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा हैः PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘भारत इनोवेट्स’ का ये मंच- भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है. एक ऐसा प्लेटफॉर्म्स जहां भारत के यंग माइंड्स को यूरोपियन एक्सपर्टीज से जुड़ने का अवसर मिल रहा है. आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है.

Latest News

बेटे की मौत का लगा गहरा सदमा, निशानेबाज कोच जसपाल राणा के निधन के बाद मां ने भी ली अंतिम सांस

Jaspal Rana Mother Dies: मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा की मां का भी निधन हो गया है. उन्होंने...

More Articles Like This