दिल्ली में इंद्रदेव की मेहरबानीः तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश, मौसम हुआ सुहावना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rain In Delhi: सोमवार की सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों हल्की बारिश हुई. इससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान आने और बिजली चमकने के संबंध में ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. पालम में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि आयानगर में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई. लोधी रोड पर हल्की बूंदाबांदी हुई. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है. पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड और रिज स्टेशन पर क्रमशः 26 और 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. आयानगर में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी, मध्य, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी, दक्षिण-पश्चिमी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली, नई दिल्ली तथा शाहदरा के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन व 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है.

मौसम कार्यालय ने दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ ही आंधी-तूफान आने और बिजली चकमने तथा हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 135 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This