America Shooting: अमेरिका में आम नागरिकों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटना आम होती जा रही है. इसी कड़ी में ताजा मामला डेलावेयर राज्य के सबसे बड़े शहर विलमिंगटन से सामने आया है. यहां मंगलवार की दोपहर एक सिरफिरे हमलावर ने विलमिंगटन अस्पताल (Wilmington Hospital) के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
इस जानलेवा हमले में दो लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी के बीच हड़कंप मच गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है. विलमिंगटन पुलिस प्रमुख विल्फ्रेडो कैम्पोस ने मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विलमिंगटन अस्पताल में गोलीबारी की सूचना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिली.
उन्होंने पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की और ना ही गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत के बारे में कोई जानकारी दी. वहीं, कैम्पोस ने बताया कि जांचकर्ता हमलावर की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इमारत से कैसे बाहर निकला.
New video shows a heavy police response at a Wilmington, Delaware hospital following a shooting that left one person dead and another injured. The suspect remains at large. pic.twitter.com/FB4zKxl7Uy
— WORLD NEWS (@klrnco) June 17, 2026
अस्पताल का संचालन करने वाली संस्था ‘क्रिस्टियाना केयर’ ने ईमेल के जरिए जारी बयान में कहा कि उसने अपने आपातकालीन विभाग से मरीजों को अन्यत्र भेजना शुरू कर दिया है और वह अपने मरीजों, देखभाल कर्मियों तथा आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित कदम उठा रही है.
🚔🏥 Se registra un gran despliegue policiaco en un hospital de Wilmington, Estados Unidos, por un tiroteo. Al momento, se reportan dos víctimas https://t.co/CPNjqXvxjH pic.twitter.com/NvTVJKzwTZ
— adn Noticias (@adnnoticiasmx) June 16, 2026
अमेरिका के अस्पतालों में हिंसा की घटनाएं एक गंभीर समस्या बनी हुई हैं. करीब 71,000 की आबादी वाला विलमिंगटन डेलावेयर का सबसे बड़ा शहर है और यह फिलाडेल्फिया से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. मालूम हो कि अमेरिका इससे पहले भी कई गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं.

